सीकर: चंदपुरा गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, पुलिस जुटी मामले की जांच में
Sikar, Sikar | Jul 4, 2024 सीकर सदर थाना इलाके के चंदपुरा गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी महिपाल ने आज सदर थाने में मामला दर्ज कराया कि वह एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए चंदपुरा आया था इसी दौरान उसने अपनी बाइक बाहर खड़ी की थी जिसे कोई चुरा कर ले गया। पारिवादी शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।