लोहरदगा: लोहरदगा में तेज रफ्तार का कहर, अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल
लोहरदगा जिले में शनिवार सुबह अलग-अलग समय पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पहली घटना सुबह लगभग 9:30 बजे शहरी क्षेत्र में लोहरदगा एसपी कोठी के समीप हुई, जबकि दूसरी दुर्घटना सुबह करीब 9:00 बजे सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी डांड़ू गांव में हुई। दोनों घटनाओं के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।