बागपत: व्यापारियों ने कस्बा टटीरी में बढ़ाए गए भवन कर एवं जलकर के विरोध में चेयरमैन सपना को सौंपा ज्ञापन
मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे व्यापारी संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि कस्बे में भवन कर एवं जलकर में वृद्धि की गई थी। वर्तमान परिस्थितियों में अधिकांश कस्बावासी इस अतिरिक्त आर्थिक भार को वहन करने में असमर्थ हैं। इसलिए बड़ौत नगर पालिका की तर्ज पर सर्वसम्मति से इस वृद्धि को वापस लिया जाए या कम से कम इसे स्थगित किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।