फुलवरिया: भटवलिया में 6 वर्षीय बच्चे की हत्या से सनसनी, शव हथुआ शाखा गंडक नहर से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
श्रीपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में सोमवार की देर शाम करीब 7 बजे एक 6 वर्षीय बच्चे का शव हथुआ शाखा गंडक नहर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना पर श्रीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। मृत बच्चे की पहचान भटवलिया निवासी बीरा माझी के 6 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों में कोहराम मच गया।