कोटकासिम: बिछाला सरकारी स्कूल की छात्रा प्रियंका ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान हासिल किया
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा कला संकाय के परिणाम में बिछाला के सरकारी स्कूल की छात्रा प्रियंका ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही। बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय परिवार और ग्रामीणों की तरफ से प्रियंका सहित अन्य छात्राओं का सम्मान किया गया।