शिवपुरी नगर: शिवपुरी: लुधावली में महिला पर लाठियों से बेरहमी से हमला, मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुधावली इलाके में मंगलवार को एक महिला पर लाठियों से बेरहमी से हमला किया गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग महिला को पीटते हुए दिख रहे हैं। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घायल महिला आरती प्रजापति का अपने पड़ोसी ज्योति बाल्मीक से विवाद चल रहा था।