आंवला: आंवला में DM का सख्त एक्शन, जमीन कब्जा और किसान निधि शिकायतों पर तुरंत जांच के आदेश
बरेली जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में तहसील आंवला में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। डीएम ने साफ निर्देश दिए कि सभी अधिकारी रोज सुबह 9:45 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर आमजन की शिकायतें सुनें, उनका त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण करें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित करें। समाधान दिवस में जमीन कब्जे का गंभी