सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड मार्ग पर बाइक असंतुलित होकर फिसलने से सवार व्यक्ति गिरकर घायल हुआ
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के असंतुलित होकर फिसलने से उसमें सवार एक व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिसे मौक़े से गुजर रहे लोगों ने तत्काल इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।