नावकोठी: बीपीसी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। नावकोठी बीपीएस पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में इलाके के सभी गणमान्य जनप्रतिनिधि और अभिभावक के मौजूदगी में स्कूली बच्चों ने गीत संगीत नृत्य एकांकी ड्रामा आदि पेश करके अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।