लोहरदगा: लोहरदगा में परिवहन विभाग का वाहन जांच अभियान, यातायात नियम तोड़ने पर 20 चालकों से ₹70,500 जुर्माना वसूला
सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सख्ती से लागू कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग ने रविवार सुबह 9 बजे शहर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू के आदेश पर कचहरी मोड़ और लोहरदगा थाना मुख्य मार्ग पर चलाए गए इस अभियान में नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।