गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया नगर निगम की सत्ता पर पुराने खिलाड़ियों का फिर कब्ज़ा, स्थायी समिति चुनाव में दिग्गजों ने दोहराई जीत
गया नगर निगम की राजनीति में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे हुए सशक्त स्थायी समिति के चुनाव ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि शहर की सत्ता में पुराने चेहरों का प्रभाव अब भी कायम है। सात सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति के लिए हुए बेहद प्रतिष्ठापूर्ण और रोमांचक चुनाव में पांच पुराने सदस्यों ने दोबारा जीत हासिल कर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ का प्रदर्शन किया।