फिरोज़ाबाद: टूंडला टोल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई,हादसे में पति-पत्नी घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप तेज रफ़्तार के चलते बाइक डिवाइडर से टकरा गयीं। हादसे में बाइक सवार रवि और उसकी पत्नी अंजलि गंभीर रूप से घायल हुई है। बाइक सवार दम्पति जसराना से बरसाना जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।