राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारण में “नमामि बेडच अभियान” के तहत बेडच नदी सफाई एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यापिका राज कंवर ने वालंटियर विद्यार्थियों के साथ सारण गांव से गुजरने वाली बेडच नदी के तट पर पहुंचकर लोगों से नदी को प्रदूषित नहीं करने की अपील की।