हुज़ूर: पूर्व मंत्री के साथ कांग्रेसियों ने खराब सड़कों पर रोपे बेशर्म के पौधे
Huzur, Bhopal | Feb 9, 2025 राजधानी में आगामी 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भोपाल एयरपोर्ट से लेकरमानव संग्रहालय तक सड़कें बनाई जा रही हैं। शहर केमुख्य मार्गों का नए सिरे से रेनोवेशन कर रंगाई-पुताई औरपौधारोपण किया जा रहा है। शहर के दूसरे हिस्सों की खराबसड़कें न बनाए जाने से नाराज कांग्रेस नेताओं ने भोपाल मेंप्रदर्शन किया।