हुज़ूर: भोपाल के कटारा हिल्स में घर की दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत
Huzur, Bhopal | Feb 9, 2025 कटारा हिल्स इलाके में स्थित लहारपुरा में रहने वाले बुजुर्गपर शनिवार की देर रात दीवार गिर गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से चंद मिनट पहले ही बेटा और पत्नी पड़ोसी के घर गए थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रविवार की दोपहर को शव पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।