शिवपुरी नगर: मारपीट की आशंका में युवक पहुंचा थाना, पिता संदिग्ध हालत में मिले, इलाज के दौरान मौत
आज रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे थाना देहात में एक युवक ने अपने और परिवार के साथ मारपीट की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। युवक ने कुछ लोगों पर उसके पिता को अपने साथ ले जाने और नुकसान पहुंचाने की आशंका जाहिर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तुलसी नगर, झांसी तिराहा निवासी आकाश पुत्र धरमू कुशवाह (19 वर्ष) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 24 अप्रैल को दोपहर