गुना नगर: समर्थन मूल्य पर खरीदी न होने से किसानों की समस्या पर कांग्रेस का गुना में प्रदर्शन, जयवर्धन ने सांसद पर कसा तंज
गुना में कांग्रेस ने नगर पालिका के पास 9 अप्रैल को किसानो की समस्याओं को लेकर किसान आंदोलन कर प्रदर्शन किया। रैली के साथ कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। समर्थन मूल्य पर जल्द खरीदी स्लॉट बुकिंग ओर ओलावृष्टि में नष्ट फसलों का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की। गुना सांसद पर जयवर्धन बोले, किसानों की तरफ ध्यान नहीं, दूसरे मुद्दों पर वीडियो डालते हैं।