कालपी: यूपी में कल से शुरू होगी स्व-गणना, 7 से 21 मई तक चलेगा अभियान, कालपी में अधिशासी अधिकारी ने नागरिकों से की अपील
Kalpi, Jalaun | May 6, 2026 यूपी में जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई तक चलेगी, वही बुधवार की सुबह करीब 11 बजे कालपी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने नागरिकों से समय पर ऑनलाइन जानकारी भरने की अपील की है, इस प्रक्रिया में लोग स्वयं अपने परिवार और मकान का विवरण पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे, जिससे डेटा अधिक सटीक और पारदर्शी बनेगा।