खलीलाबाद में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का हजारों वाहनों के काफिले के साथ भव्य स्वागत
संत कबीर नगर के खलीलाबाद में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का हजारों वाहनों के काफिले के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मारुति नंदन पाठक और शुभम राय के नेतृत्व में युवाओं एवं छात्र नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में आशुतोष राय, अनूप भारत, बंटी पाठक, ऋषभ सिंह बनकटिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 15, 2026