जगदलपुर: सोशल मीडिया पर धर्म के अपमान को लेकर बजरंग दल ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
बजरंग दल ने सोशल मीडिया पर बढ़ती अभद्रता और धर्म विरोधी टिप्पणियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार शाम 5 बजे जिला संयोजक विष्णु ठाकुर के नेतृत्व में संगठन ने कोतवाली थाना में “जॉर्ज कांचा” और “बस्तरिया छोरा 143” नामक सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।