चूरू: ओम कॉलोनी के युवक ने बिसाऊ की महिला को लौटाया खोया पर्स, जिसमें बेटी के ऑपरेशन के लिए बचाए गए रुपए थे
Churu, Churu | Sep 12, 2025 चूरू शहर के ओम कॉलोनी निवासी आशुतोष शर्मा ने ईमानदारी और इंसानियत की मिसाल पेश की है। उन्होंने 62 वर्षीय दुर्गा देवी को उनका खोया हुआ पर्स लौटाकर सभी का दिल जीत लिया। शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक पूनियां कॉलोनी रेलवे फाटक के पास आशुतोष को एक पर्स मिला। उसमें अच्छी-खासी नकदी थी, लेकिन मालिक से जुड़ा कोई कागज या पहचान पत्र नहीं था।