चूरू: कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में 33 साल की महिला से गैंगरेप, 2 नामजद के खिलाफ महिला थाना में दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Sep 12, 2025 चूरू के दूधवाखारा क्षेत्र के एक गांव की 33 वर्षीय महिला के साथ चूरू शहर के एक होटल में गैंगरेप का मामला सामने आया है। विवाहिता को होटल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए कई बार देह शोषण किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना में 2 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।