चूरू: कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में चाकू की नोक पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Churu, Churu | Sep 12, 2025 चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक होटल में नाबालिग से चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसकी जांच कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया को दी गई थी।