चूरू: गांव बीनासर में पानी निकालते समय कुंड की पट्टी टूटी, 19 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत
Churu, Churu | Sep 12, 2025 चूरू के गांव बीनासर में घर में बनी कुंड से पानी निकालते समय उसकी पट्टी टूटने से 19 वर्षीय युवक सुभाष पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवक को कुंड से बाहर निकाला और निजी वाहन से चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए, जहां डॉक्टरों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया।