चूरू: रामसरा रोड़ पर घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट, सदर थाना में 11 नामजद के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Sep 12, 2025 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के रामसरा रोड पर एक घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया। पीड़ित की रिपोर्ट पर शुक्रवार को सदर थाना में 11 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सदर थाना एएसआई गिरधारी लाल सेनी ने शाम 5 बजे करीब बताया कि महरावणसर हाल रामसरा रोड़ निवासी शिवभगवान सहारण ने रिपोर्ट दी कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी भराव का काम करता है।