बीसलपुर: बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में घर के सामने भूसा डालने से मना करने पर दंपति ने बेटी की मदद से महिला को मारपीट कर किया घायल
नगर के एक मोहल्ले में महिला के मकान के सामने पड़ोसी द्वारा भूसा डालने पर उसके द्वारा भूसा डालने का विरोध करने पर पड़ोसी ने अपनी पत्नी तथा बेटी की मदद से महिला के घर में घुसकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला तीनों के विरुद्ध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।