औरैया: फफूंद तिराहे पर डिवाइडर से टकराई वैगनआर, दो घायल; प्राथमिक उपचार के बाद कमल अवस्थी को किया गया रेफर
फफूंद तिराहे पर बुधवार रात करीब आठ बजे एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जालौन चौराहा निवासी सूरज अवस्थी पुत्र नीरज (28) और कमल अवस्थी पुत्र शिव कुमार (50) वैगनआर कार से जा रहे थे। बताया गया