बलरामपुर: कच्चे घर से पक्के सपनों तक: रामसागर की जिंदगी बदली, मिला नया आशियाना
बलरामपुर बुधवार कभी बारिश में टपकती छत और मौसम की मार झेलने वाले ग्राम बराहनगर निवासी रामसागर की जिंदगी अब पूरी तरह बदल चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला पक्का मकान उनके लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। साल 2024-25 में आवास स्वीकृत होने के बाद रामसागर ने न सिर्फ शासन की मदद से, बल्कि अपनी मेहनत और लगन से अपने सपनों का घर तैयार किया।