बयाना: भरतपुर: बयाना-भरतपुर स्टेट हाइवे पर ट्रेलर में मिला हेल्पर का शव, जांच शुरू
बयाना-भरतपुर स्टेट हाइवे स्थित मुर्रकी रीको एरिया में रविवार सुबह पत्थर ब्लॉक से भरे ट्रेलर में हेल्पर का शव मिला। चालक ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। बयाना थाना प्रभारी रामगिलास गुर्जर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया।