सेमरियावा ब्लॉक के वासिन गांव में नायब तहसीलदार खलीलाबाद सदर व खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने कोटे की जांच की। अधिकारियों ने राशन कार्ड धारकों का एक-एक कर सत्यापन किया और खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली। कई लाभार्थियों ने कम राशन मिलने और अनियमितता की शिकायत की। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।