लखनपुर: संकुल केंद्र पुहपुटरा में हायर सेकेंडरी परिसर में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के संकुल केंद्र को पुहपुटरा के हायर सेकेंडरी परिसर में गुरुवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। जहां अतिथियों के द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को माथे पर तिलक लगा मुंह मीठा कराकर ड्रेस पुस्तक का वितरण करते हुए साला प्रवेश कराया है। साथ ही अतिथियों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।