कायमगंज: तहसील रोड पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात से लगा जाम, 43 डिग्री गर्मी में राहगीर व स्कूली बच्चे परेशान
कायमगंज तहसील रोड पर अवैध अतिक्रमण और अव्यवस्थित से यातायात प्रभावित हुआ। जिससे लंबा जाम लग गया। 43 डिग्री गर्मी में जाम से राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीर सर्वेश और अमन ने बताया सीएचसी के पास तहसील रोड पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।अवैध अतिक्रमण से और ई रिक्शा की वजह से जाम लगता है इससे परेशानी होती है।