होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में पॉवर इंजीनियर्स एवं कर्मचारियों ने राज्यसभा सांसद को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा
पॉवर इंजीनियर्स एवं एम्प्लाईज एसोसिएशन के सदस्यों ने राज्यसभा सांसद के निज निवास स्थित कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन राज्यसभा सांसद को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम संबोधित ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मध्यप्रदेश की विद्युत कंपनियों में कार्यरत कंपनी कैडर अधिकारियो व कर्मचारियों की लंबित मांग के निराकरण की मांग की।