चरपोखरी: भक्ति की गूंज से गूंजेगा हवेलीपुर, श्री सत्यचंडी महायज्ञ में उमड़ेगा आस्था का महासागर
हवेलीपुर गांव इन दिनों पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग चुका है। श्री सत्यचंडी महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और गांव का माहौल भक्तिमय बन गया है। हर ओर पूजा-पाठ, सजावट और आयोजन की चहल-पहल देखने को मिल रही है। बुधवार की दोपहर 1:00 के करीब बताया गया कि इस पावन अवसर पर माँ काली एवं श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी।