कचरे से कमाल, छात्राओं का अनोखा फैशन शो
हजारीबाग की छात्राओं ने जूट के बोरे, अखबार और अन्य अनुपयोगी सामग्रियों से आकर्षक परिधान तैयार कर अपनी रचनात्मकता दिखाई। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित फैशन शो ने यह संदेश दिया कि बेकार समझी जाने वाली चीजों से भी कला और डिजाइन का नया रूप तैयार किया जा सकता है।
#Hazaribagh #FashionShow #WasteToFashion #SustainableFashion #KBWomensCollege #JharkhandNews #HazaribagNow
Hazaribag, Hazaribagh | Oct 10, 2026