सुजौली पुलिस ने 9 माह की बच्ची की हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा प्रधुम्न सिंह द्वारा की गई है।