बापौली: बापौली में स्वामी दयानंद सरस्वती का निर्वाण दिवस यज्ञ-हवन के साथ मनाया गया
आर्य समाज बापौली में स्वामी दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस, दीपावली और शारदीय नवसस्येष्टि पर्व के अवसर पर यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विश्व कल्याण और शांति के लिए आहुति दी गई। साथ ही बड़े हर्षोल्लास के साथ अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न हुआ।