महनार: खरजम्मा वार्ड 3 में बेटे ने बुजुर्ग पिता को मारपीट कर किया घायल
महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद महनार के खरजम्मा वार्ड संख्या 3 में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जमीनी विवाद को लेकर एक बेटे द्वारा अपने ही बुजुर्ग पिता की बुरी तरह पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है।घटना में गंभीर रूप से जख्मी बुजुर्ग देवी राय को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महनार में भर्ती कराया गया।