रामपुर: रविवार को ग्राम काशिपुर में कॉंग्रेस युवा विंग ने चलो पंचायत चलो अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया
Rampur, Rampur | May 25, 2025 रविवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार चलो पंचायत चलो अभियान के अंतर्गत कांग्रेस युवा विंग के चमरव्वा विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद फाज़िल द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन कराया गया। नुक्कड़ सभा मे मंहगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया गया। नुक्कड़ सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़े युवा मौजूद रहे।