आंवला तहसील के सिरौली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कतुरोई में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को दोपहर एक बजे शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका की पहचान ग्राम कतुरोई ठाकुरान निवासी रामस्वरूप लोधी की पत्नी सावित्री (21) के रूप में हुई है।