चाचौड़ा: बीनागंज: साथ चलने से मना करने पर महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
चाचौड़ा थाना के बीनागंज में फरियादी महिला यासमीन खान ने युवक पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। 1 मई को दर्ज मामले में पुलिस को बताया, बीती रात एक युवक घर पहुंचा, देर रात बीनागंज जाने का दबाव बनाया, मना करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मां ने बीच बचाव किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।