भाटपार रानी: चनुकी की मोड़ के पास मार्ग दुर्घटना में दो लोग घायल हुए, देवरिया मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान एक की मौत
लार थाना क्षेत्र के चटिया के रहने वाले मुन्ना प्रसाद अपने रिश्तेदार सत्येंद्र के साथ मंगलवार की रात 10बजे बाइक से घर आ रहे थे। चनूकी मोड़ के पास अज्ञात वाहन में उनके बाइक में ठोकर मारा था।जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी,दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों का उपचार देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। बुधवार की दोपहर 12:00 बजे मुन्ना की मौत हो गई।