जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान आरजेडी सांसद मनोज झा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। मनोज झा प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ हिरासत में लिया।
प्रदर्शनकारियों की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर विरोध जताया जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल नेताओं की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। बैरिकेडिंग के जरिए प्रदर्शनकारियों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है।
#Breking #News #india #trending #viral