मलिहाबाद: पारा थाना अंतर्गत क्षेत्र में मासूम से छेड़छाड़ के बाद शिकायत करना पीड़ित परिवार को पड़ा भारी, हुई मारपीट
पारा थाना अंतर्गत क्षेत्र में मासूम के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार जब आरोपी के घर पर पहुंचा तो वहां उनके साथ कहा सुनी और मारपीट की गई। इस मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस से लिखित शिकायत की गई है और पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।