टीकमगढ़: मोटे का मोहल्ला राईन पैलेस के पास बिजली के खंभे में अचानक लगी आग,आधा घंटे तक दहशत में रहे लोग
शहर के मोटे का मोहल्ला राईन पैलेस के पास मंगलवार शाम करीब 6 बजे बिजली के खंभे में आग लग गई। देखते ही देखते खंभे से चिंगारियां निकलने लगी। हादसा होते ही पूरे मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। उन्होंने तुरंत विद्युत विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। करीब आधा घंटे बाद विद्युत सप्लाई बंद की गई।