टीकमगढ़: बगाज़ माता मंदिर के पास एक बाइक ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर चार हुए घायल,दो जिला अस्पताल में भर्ती
बगाज माता मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बाइक में दूसरी बाइक में टक्कर मार दी इस घटना में कुल चार लोग घायल हुए है। एक का प्राईवेट हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है वही दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है और एक को मामूली चोट आई है। बताया गया है की शराब के नशे में दूसरे बाइक चालक में लापरवाही से बाइक चला कर उनकी बाइक में टक्कर मारी है।