हनुमानगढ़: टाउन में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत, मौके पर पहुंची हनुमानगढ़ टाउन पुलिस
टाउन में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी कक्ष में रखवाया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कर इस प्रकरण में आगामी कार्रवाई की जाएगी।