नवादा: नगर थाना में प्रेस वार्ता में खुलासा, चोरी का उद्भेदन, आरोपी देवर का पुत्र गिरफ्तार, सोने का चैन और अन्य सामान बरामद
Nawada, Nawada | Apr 17, 2026 नवादा पुलिस ने एक चोरी के मामले का खुलासा किया है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर नगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष राम इकबाल यादव ने इस मामले का उद्भेदन किया। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की जानकारी दी।