बिसौली: गुलड़िया गांव के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार पति-पत्नी हुए घायल
Bisauli, Budaun | Jun 19, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलड़िया के पास शुक्रवार को 1 बजे करीब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली भेजा गया।