राशमि: मुरोली में डंपर ने गौ माता का पैर तोड़ा, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया
थाना क्षेत्र के मुरोली गांव में बुधवार को बजरी ले जा रहे एक डंपर ने गौ माता को टक्कर मार दी, जिससे उसका पैर टूट गया। घटना के बाद डंपर चालक डंपर को लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक डंपर मुरोली गांव से लसाडिया खुर्द की ओर बजरी लेकर जा रहा था। सड़क किनारे खड़ी एक गौ माता ड